बेदखली के दौरान

बेदखली के दौरान

  1. लोकल एन जी ओ/ सामाजिक कार्यकर्ता/ पुलिस स्टेशन/ एम् एल ऐ से संपर्क करें जल्द से जल्द आने को कहें| सामजिक कार्यकर्ता, वकील, एन जी ओ की सूची के लिए यह भाग देखें| \

  2. यह ज़रूरी है की बस्ती वालों की सुरक्षा हो, खासकर की गर्भवती विकलांग, बीमार, औरतें, बच्चे और बूढ़े। \

  3. बेदखली करते हुए सरकारी कार्यकर्ताओं को पूछें की वे किसके आदेशों का अमल कर रहे हैं| कोशिश करें की अफसरों से बेदखली के सन्दर्भ में लिखित लेटर मांगे| \

  4. यह पहचानने की कोशिश करें की कर्मचारी और अफसर कौनसे विभाग से हैं और कौनसी संस्था से हैं| नोट करें की कितने अफसर आये हैं और उन में से कितनी औरतें हैं| \

  5. ध्यान रखें की सभी कागज़ात, डॉक्यूमेंट, पहचान पत्र आपके पास सुरक्षित रहे ताकि ज़रुरत पड़ने पर इन्हे अफसरों को दिखा पाएं| \

  6. बेदखली की प्रक्रिया को किसी भी तरीके (जैसे फोटो, वीडियो, वौइस् रिकॉर्डिंग ) से दर्ज करें| \

  7. दिल्ली हाई कोर्ट से उसी दिन के अंदर भी अनुरोध किया जा सकता है ताकि स्टे आर्डर मिल जाए और बेदखली रोकी जा सके|