बेदखली से पहले के पहलु

बेदखली से पहले के पहलु

कुछ ही स्थितियों में बस्ती को बेदखली के पहले नोटिस दिया जाता है| ज़्यादातर यही पाया जाता है कि नोटिस या तो अपर्याप्त है, या बस्ती के सभी रहवासियों को नहीं दिया गया है, या जितना समय दिया गया हो वो काफी नहीं है| इस तरीके से दिए गए नोटिस अपना मकसद ही पूरा नहीं करते| नोटिस मिलते ही कुछ चीज़ों पर जल्द से जल्द ध्यान देना चाहिए| इस के लिए, नीचे लिखी जानकारी का सहारा लिया जा सकता है|

  1. जैसे ही नोटिस मिलता है, तुरंत अपनी बस्ती में रहने वाले ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को इकठ्ठा करके मीटिंग करें| और कोशिश करे कि लोगों में ज्यादा घबराहट न हो, और सब एकत्रित होकर एकता बनाये रखें| यह काफी ज़रूरी है| \

  2. लोकल एन जी ओ/ सामाजिक कार्यकर्ता/ पुलिस स्टेशन/ विधयक/पार्षद से संपर्क करें और नोटिस के बारे में सही जानकारी इकट्ठा करें| ध्यान रखें की यह जानकारी सही सूत्रों से आ रही हो, ताकि झूठी खबरें न बनें| ज़्यादा जानकारी मिलने पर आगे के कदम तय हो पाएंगे| सामजिक कार्यकर्ता, वकील, एन जी ओ की सूची के लिए यह भाग देखें| \

  3. इस जानकारी को लेकर वकील से संपर्क करें और मिलने जाएँ| वकील के साथ की मीटिंग के लिए नीचे दिए गए सभी डाक्यूमेंट्स, कागज़ात लेके आएं :

  4. सरकारी पहचान पत्र, आई डी कार्ड और 2015 से पहले का कोई ऐसा कार्ड जो सबूत हो की आप २०१५ से पहले से बस्ती में रह रहे हैं| उदाहरण: वोटर कार्ड, राशन कार्ड, टेलीफोन बिल, बिजली बिल, स्कूल से सर्टिफिकेट, बच्चों और बड़ों का जनम प्रमाण पत्र आदि | \

  5. अभी और इससे पहले दिए गए सभी नोटिसस की कॉपी जो आपकी बस्ती को बेदखली के संद्दर्भ में मिली हों | \

  6. बस्ती के इतिहास से सम्बंधित कोई भी जानकारी, की बस्ती कब से और कैसे पनपी इस जगह| जिस संस्था की ज़मीन है, उस बारे में अगर कोई जानकारी हो तो वो भी ले कर जाएं| \

  7. अगर इससे पहले कोई भी कोर्ट कचेहरी के कागज़ात हों बस्ती के तो उन्हें ले जाएं | \

  8. कोई भी और कागज़ात जिससे ज़मीन की मालिकी जानकारी मिल पाए| \

  9. बस्ती में से कुछ लोगों को चुन लें जो तुरंत कुछ करने की ज़रुरत पड़ने पर याचिकाकर्ता बन पाएं| इन लोगों का वकील के साथ की मीटिंग में उपस्थित होना ज़रूरी है| \

  10. यह ज़रूरी है की नोटिस मिलने पर स्टे आर्डर प्राप्त करें (सामान्य रूप से हाई कोर्ट से मिलता है) | स्टे आर्डर के होने पर सरकार बेदखली नहीं कर सकती|